उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न

Advertisement

साहिबगंज : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना, जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) के कार्यों पर भी चर्चा की गई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सभी योग्य छात्रों तक पहुंचाना था। उपायुक्त ने शिक्षा क्षेत्र में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

शिक्षा की गुणवत्ता और उपस्थिति पर ध्यान

 उपायुक्त ने सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के परीक्षा परिणामों का स्तर सुधारना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में जिले को 23वें और 24वें स्थान पर नहीं आना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी स्कूलों में पिछले 10 वर्षों के परीक्षा प्रश्नपत्रों का अध्ययन कराए जाने का निर्देश दिया, जिससे छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिल सके।

उपायुक्त ने बताया कि पुराने प्रश्नपत्रों का विश्लेषण और अभ्यास छात्रों को परीक्षा के महत्वपूर्ण विषयों और सवालों को समझने में मदद करेगा, जिससे परीक्षा परिणामों में सुधार होगा।

इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, बीपीओ और बीयू भी उपस्थित थे।

Om prakash kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group