महाकुंभ 2025 : अदाणी की ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा से लाखों श्रद्धालुओं को राहत

Advertisement

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 ने दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालुओं को संगम नगरी प्रयागराज की ओर आकर्षित किया है। इस ऐतिहासिक आयोजन में जहां देश-विदेश से आए भक्त पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं, वहीं कई कॉर्पोरेट समूह भी अपनी सेवाओं से इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में अदाणी ग्रुप की पहल “ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा” ने लाखों श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में सहजता और सुविधा प्रदान की है।

ग्रीन गॉल्फ कार्ट: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और श्रद्धालुओं की सेवा

अदाणी ग्रुप ने महाकुंभ 2025 में दिव्यांगों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए बैटरी से चलने वाली ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा शुरू की है। यह सेवा कुंभ मेले के सेक्टर 19 में स्थित इस्कॉन केंद्र के पास संचालित हो रही है। यह ग्रीन गॉल्फ कार्ट सुबह 6 बजे से देर रात तक लगातार सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

  • 30 ग्रीन गॉल्फ कार्ट 9 जनवरी 2024 से सेवा में लगी हैं।
  • प्रति कार्ट क्षमता: एक बार में 8-10 लोग सफर कर सकते हैं।
  • प्रति दिन सेवा: एक कार्ट औसतन 1000 श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान करती है।
  • चार्जिंग क्षमता: एक बार चार्ज करने पर 80-90 किलोमीटर का सफर।
  • कुल दूरी: महाकुंभ समापन तक 1 लाख किलोमीटर की सेवा देने का लक्ष्य।
  • लाभार्थी: अब तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। मेले के अंत तक 1.5 लाख और श्रद्धालुओं तक यह सेवा पहुंचने की उम्मीद है।

इस सेवा ने विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों के साथ आने वाली माताओं को कुंभ मेले में आने-जाने में बड़ी राहत प्रदान की है। यह सेवा न केवल उनके समय और ऊर्जा की बचत कर रही है, बल्कि श्रद्धालुओं को स्नान, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए अतिरिक्त समय भी दे रही है।

अदाणी ग्रुप ने इस्कॉन केंद्र के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और आरती संग्रह के नि:शुल्क वितरण की व्यवस्था भी की है।

महाप्रसाद सेवा:

  • इस्कॉन के साथ मिलकर संचालित भंडारे में रोजाना करीब 1 लाख श्रद्धालु भोजन कर रहे हैं।
  • भोजन वितरण का समय: भोर 3 बजे से रात 11 बजे तक।
  • प्रत्येक केंद्र पर 400-500 वालंटियर्स की तैनाती।
  • मेले के अंत तक अनुमानतः 50 लाख लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया जाएगा।

आरती संग्रह वितरण:

  • अदाणी ग्रुप ने गीता प्रेस के साथ मिलकर 102 आरतियों का संग्रह तैयार किया है।
  • 1 करोड़ आरती संग्रह पुस्तिकाओं का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।

महाकुंभ में पर्यावरण-संवेदनशील सेवाएं

अदाणी ग्रुप की ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे रही है। बैटरी से चलने वाली यह गॉल्फ कार्ट पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का प्रयास है।

अदाणी ग्रुप की इन सेवाओं ने कुंभ मेले को सुगम और यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रद्धालुओं ने इन सेवाओं की सराहना करते हुए इसे कुंभ मेले की एक बड़ी पहल बताया है।

Om prakash kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group