पत्थलगड़ा में गणतंत्र दिवस तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Advertisement

पत्थलगड़ा (चतरा): शुक्रवार को पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनीषा कुमारी ने की, जबकि संचालन बीडीओ कलींद्र साहू और अंचलाधिकारी उदल राम ने किया। बैठक में झंडातोलन और माल्यार्पण के समय निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की गई।

माल्यार्पण और झंडातोलन का समय निर्धारित

  • सुबह 7:30 बजे: गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
  • सुबह 7:40 बजे: सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
  • प्रमुख झंडातोलन स्थल और समय:
    • प्रखंड कार्यालय: सुबह 8:05 बजे
    • सिंघानी पंचायत भवन: सुबह 8:35 बजे
    • बीआरसी भवन: सुबह 8:50 बजे
    • कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय: सुबह 9:00 बजे
    • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: सुबह 9:20 बजे
    • भारतीय स्टेट बैंक: सुबह 9:30 बजे
    • सुभाष चौक: सुबह 9:40 बजे
    • प्लस टू जनता उच्च विद्यालय: सुबह 9:45 बजे
    • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर: सुबह 9:55 बजे
    • पंचायत भवन बरवाडीह: सुबह 10:15 बजे
    • थाना परिसर: सुबह 10:30 बजे

बैठक में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, नॉनगांव पंचायत मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन बंटी कुमारी, एटीएम रवि कुमार, ब्लॉक नाजीर सत्येंद्र कुमार, बीपीओ राजेश्वर कुमार सहित सभी ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे।

Om prakash kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group