आईएएस पूजा सिंघल को बड़ी राहत, समाप्त हुआ निलंबन, कार्मिक में देंगी योगदान

Advertisement

रांची। आइएएस पूजा सिंघल का निलंबन खत्म कर दिया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने उन्हें निलंबन से मुक्त करने की अनुशंसा की थी। इस अनुशंसा पर पूजा सिंघल का निलंबन कार्मिक ने खत्म कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उन्हें कार्मिक में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते सात दिसंबर 2024 को पूजा सिंघल को 28 महीनों बाद बड़ी राहत मिली थी। झारखंड की पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।कोर्ट ने उन्हें दो-दो लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। इसी के साथ उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराने के लिए भी कहा गया था। ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 11 मई 2022 में गिरफ्तार किया था।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group