श्रावणी मेले का शुभारंभ : पहले ही दिन बाबा बैद्यनाथ को चढ़ा 1.27 लाख कांवरियों का गंगाजल

Advertisement

देवघर:-विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2025 का शुभारंभ आस्था और उल्लास के साथ हुआ। पहले ही दिन श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब बाबा बैद्यनाथधाम में उमड़ पड़ा। बाबा पर जलार्पण की शुरुआत सोमवार सुबह 04:14 बजे से हुई और देर रात तक यह क्रम अनवरत जारी रहा।सुबह से ही कांवरियों की लंबी कतारें बीएड कॉलेज तक पहुँच गईं। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्तों ने बाबा पर गंगाजल चढ़ाया। पहले दिन कुल 1,27,598 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। इनमें 34,684 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा,89,765 ने आंतरिक अर्घा,और 3,149 ने शीघ्र दर्शनम प्रणाली के माध्यम से बाबा को जल चढ़ाया।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। दर्शन व्यवस्था से लेकर मेडिकल सुविधा, शौचालय, पेयजल और बैरिकेडिंग तक — सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। हर तरफ भक्ति, अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा।बाबा बैद्यनाथ की नगरी दिनभर ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंजती रही। श्रावणी मेले की शुरुआत ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में आस्था का यह सैलाब और भी विशाल रूप ले सकता है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group