रेड फोर्ट ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में छापेमारी

Advertisement

दिल्ली के रेड फोर्ट के पास 10 नवंबर को हुए धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को NIA ने जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी की टीमें शोपियां और पुलवामा जिलों में कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंचीं।
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन दिल्ली में हुए रेड फोर्ट ब्लास्ट केस की जांच के तहत किया गया है। इस दौरान NIA की टीमों को स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का भी पूरा सहयोग मिला, ताकि तलाशी अभियान को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा सके।


सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान NIA की टीमें आरोपी यासिर अहमद डार को भी अपने साथ लेकर पहुंचीं। यासिर अहमद डार को हाल ही में इस मामले में गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ के आधार पर कई नए सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। एजेंसी को शक है कि धमाके की साजिश से जुड़े तार जम्मू-कश्मीर से जुड़े हो सकते हैं। NIA अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल एजेंसी रेड फोर्ट ब्लास्ट केस से जुड़े हर पहलू को खंगालने में जुटी हुई है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group