भारत से मात खाने के बाद JF-17 बेचने में जुटा पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब इंडोनेशिया से डील की तैयारी

Advertisement


चीन की मदद से तैयार किए गए JF-17 लड़ाकू विमान को लेकर पाकिस्तान अब नए खरीदारों की तलाश में जुट गया है। जिस JF-17 को भारत पहले ही मार गिरा चुका है, उसे अब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने की कोशिश कर रहा है। बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान की नजर इंडोनेशिया पर है।.मिली जानकारी के अनुसार, JF-17 की खरीद को लेकर इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री और पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख के बीच हाल ही में अहम बैठक हुई है। इस बैठक में JF-17 लड़ाकू विमान के साथ-साथ किलर ड्रोन को लेकर भी चर्चा की गई। यह बातचीत ऐसे समय में सामने आई है, जब पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझते हुए डिफेंस एक्सपोर्ट के जरिए अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले बांग्लादेश के एयर चीफ मार्शल ने भी पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की थी, जहां JF-17 को लेकर डील पर चर्चा हुई थी। इसके अलावा लीबिया और सूडान जैसे देशों के साथ भी रक्षा सौदों को लेकर बातचीत चल रही है।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group