अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 9,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कई राज्यों में इमरजेंसी

Advertisement


अमेरिका में आए भीषण विंटर स्टॉर्म ‘फर्न’ ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बर्फबारी, तेज़ हवाओं और शीतलहर के कारण हवाई यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अब तक करीब 9,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई राज्यों में भारी बर्फबारी के चलते सड़कों पर यातायात ठप हो गया है और हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। हालात को देखते हुए कई प्रभावित राज्यों में आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित कर दिया गया है।.मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group