मेरमगड्डा के सरहुल मैदान में धूम धाम से सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Advertisement

बरकट्ठा प्रखंड श्रेत्र के मेरमगड्डा और केंदुआ टांड़ के आदिवासीयों ने धूमधाम से सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया।जिसका संचालन अध्यक्ष रामकुमार टुडू,सचिव श्रीराम हेंब्रोम,कोषाध्यक्ष नरेश टुडू ने किया।सरहुल मिलन समारोह में परम्परागत वेश भूषा ढोल नागड़ा और मंदर के थाप पर संस्कृतिक गीत संगीत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोनहारा खुर्द पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी आए हुए सभी ग्रामीणों को सरहुल की बधाई दी।और प्राकृतिक बचाने का सभी को आग्रह किया और बोले कि जल जंगल जमीन हम सभी को मिलकर बचना है।मुखिया प्रतिनिधि बिरेंद्र शर्मा ने कहा प्राकृतिक के रक्षा हम सभी समुदाय मिलजुल कर करना है सभी पर्व त्योहारों को इसी तरह बनाएं जिसमें हमारा भाईचारा बना रहेगा। सरहुल हमारा मुख्य पर्व है और हम सभी को इसे बेहतर तरीके से मनाना चाहिए। और प्राकृतिक की रक्षा करनी चाहिए। एवं आयोजन समिति द्वारा सरहुल मिलन समारोह में आए सभी समाज सेवी एवं ग्राम प्रधान (मांझी बाबा) एवम अतिथियों को सरना गमछा देकर कर सम्मानित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान (मांझी बाबा)धनीराम मांझी,दशरथ सोरेन, समाज सेवी सुखदेव मांझी,महेंद्र टुडू,दशरथ मुर्मू, बबून मांझी,धनेश्वर टुडू, सोनू मुर्मू, उमेश टुडू,अनिल टुडू,साहेबराम सोरेन,संतोष मुर्मू,मोहन रविदास, बासुदेव ठाकुर, सामंतों प्रजापति, गणेश पासवान, किशोर पासवान, राजेंद्र टुडू ,चेतलाल सोरेन,के अलावे मेरमगड्डा वा केंदुआ टांड़ के विभिन्न आदिवासी सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group