हजारीबाग के कई छात्र नेता अभाविप की प्रांतीय कमेटी में चयनित

Advertisement

अभाविप झारखंड का 25 वां रजत जयंती प्रांत अधिवेशन धनबाद में संपन्न

हजारीबाग से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुद्र राज, निशांत अग्रवाल, साक्षी सिन्हा एवं हिमांशु सिंह को बनाया गया

धनबाद/हजारीबाग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखण्ड का 25 वां रजत जयंती प्रांतीय अधिवेशन धनबाद के गोविंदपुर के पालीटेक्निक महाविद्यालय में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन तीन जनवरी को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। तीन दिवसीय अधिवेशन में अलग-अलग भाषण सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम, खुला अधिवेशन एवं शोभायात्रा हुए। रजत जयंती अधिवेशन में झारखण्ड के अलग अलग जिलों से 1500 छात्र – छात्राएं और शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पास हुए। इनमें विश्वविद्यालयों में कुलपति सहित अन्य प्रशासनिक पदों पर शीघ्र हो नियुक्ति प्रस्ताव, चुनावी वादों के अनुरूप 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी जल्द उपलब्ध कराए सरकार और तीसरा
राज्य की राष्ट्र विरोधी ताकतों पर नियंत्रण के लिए ठोस पहल हो। अंतिम दिन 2025 2026 के लिए अभाविप झारखण्ड प्रदेश इकाई का घोषणा किया गया। समें हजारीबाग जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूद्र राज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत अग्रवाल, साक्षी सिन्हा और हिमांशु सिंह को बनाया गया। इस प्रांतीय अधिवेशन में हजारीबाग जिला से 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, जिला संयोजक बाबूलाल मेहता, नगर मंत्री यशवंत कुमार, सह मंत्री मनीष कुमार सह मंत्री शाश्वत सिन्हा, सह मंत्री साहिल सिंह एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group