हजारीबाग खत्री समाज की नेक पहल : पार्थिव शरीर रखने के लिए नि:शुल्क फ्रिजर बाक्स

Advertisement

हजारीबाग। जीवन के बाद मृत्यु अंतिम सत्य है। इसी मूल मंत्र को समझते हुए खत्री समाज ने दिवंगत के अंतिम दर्शन को पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने के लिए एक फ्रिजर बॉक्स मुर्दा कल्याण समिति के अध्यक्ष मो.खालिद को दिया। जिसे भी इस बॉक्स को लेना हो, वह इसका लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य है कि समाज के हर तबके के लोग इसका लाभ उठा सकें। इस मौके पर खत्री समाज के अध्यक्ष के सी मल्होत्रा, राकेश चोपड़ा, अजय कुमार मल्होत्रा, विकास खत्री, राजेश कपूर, अमित भंडारी, हरीश सेठी, अशोक भंडारी, मो खालिद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group