चौपारण में 02 करोड़ 40 लाख 92 हजार का अफीम और 29 लाख 03 हजार नगद जब्त

Advertisement

खुफिया सूचना पर टीम बना एसपी ने कराई कार्रवाई

एक गिरफ्तार, कई वाहन बरामद

हजारीबाग। चौपारण में 02 करोड़ 40 लाख 92 हजार का अफीम और 29 लाख 03 हजार नगद जब्त किया गया है। इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या 380/24 दिनांक 07.11.2024 धारा 17 सी/18 बी/21 सी/22 सी/23सी/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।

प्रेस वार्ता में शुक्रवार को एसपी अरविंद कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। एसपी को यह खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली कोलकाता हाइवे स्थित हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से एक फॉचूर्नर वाहन में अवैध रूप से भारी मात्रा में अफीम लोड कर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसका सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी चौपारण एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा थाना सशस्त्र बल द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए चौपारण थाना क्षेत्र के केन्दुआ मोड़ के पास जीटी रोड पर बिहार की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की सघन जांच प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या PB- 11DC-8302 के वाहन चालक को रोकने के लिए इशारा किया गया, तो वह वाहन भगाने का प्रयास करने लगा। परन्तु आगे-पीछे वाहन रहने के कारण वह अपने गाड़ी को भगा नहीं पाया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही की ओर से वाहन चालक को नोटिस देकर वाहन की सघन जांच प्रारम्भ कराई गई। जांच के क्रम में फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या पीबी-11डीसी-8302 के विभिन्न जगहों से सीट के नीचे 05 पैकेट, चेचिस के नीचे दोनों साइड बनाए गए स्पेशल बॉक्स से 16 पैकेट अफीम की बरामदगी की गई। इसे डीडी किट से जांच करने पर अफीम होने की पुष्टि हुई। वाहन चालक से उस अफीम से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने पर वह व्यक्ति प्रस्तुत नहीं कर पायें तथा कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर उसने बताया कि खूंटी जिले के विभिन्न जगहो सें उस अफीम को लाया है जिसे वह पंजाब एवं हरियाणा में सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा है। यह कार्य वह विगत कई वर्षों से करता आ रहा है।

इसी अवैध व्यापार से इसके द्वारा रांची में एक आलीशान मकान बनाया गया है। तत्पश्चात उसकी निशानदेही पर उसके रांची स्थित आवास पर छापामारी करने पर पुलिस को 29 लाख 03 हजार 01 सौ अस्सी रुपए नकद राशि एवं 01 क्रेटा कार तथा 01 बुलेट बाइक की भी बरामदगी की गयी। इस कांड में संलिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के पर्दाफाश के लिए खूंटी जिले के साथ-साथ पंजाब एवं हरियाणा में छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम

  1. विजय कुमार पिता : जगरनाथ साव निवासी-लमटा थाना लावालौंग जिला चतरा वर्तमान पता जानकी नगर रोड नम्बर-06 थाना सुखदेव नगर जिला रांची।

बरामद सामानों की विवरणी :-

  1. अफीम 48.184 किग्रा (अनुमानित मूल्य-02 करोड़ 40 लाख 92 हजार रुपए )
  2. नकद राशि

29 लाख 03 हजार 01 सौ 80 रुपए

  1. फॉचूर्नर गाड़ी 01

01

. क्रेटा कार 4

  1. बुलेट बाइक 01
  2. आई. फोन. 01
  3. रियलमी मोबाइल 01

छापामारी दल :-

  1. अजीत कुमार विमल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही-सह-जप्ती पदाधिकारी।
  2. पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी, चौपारण थाना।
  3. पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन, चौपारण थाना।
  4. सहायक अवर निरीक्षक मो. कमरुदिन, चौपारण थाना।
  5. सहायक अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो, चौपारण थाना
  6. सहायक अवर निरीक्षक शशि रंजन जायसवाल, तकनीकी शाखा।
  7. थाना सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा के कर्मी।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group