कानूनी जागरुकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

लोगों को मिली कानूनी अधिकार की जानकारी

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया

हजारीबाग। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के मौके पर शनिवार को जिले के कई जगहों पर विधिक सेवा जागरु

कता कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले जिले के लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, एनटीपीसी केरेडारी के साथ-साथ कई हिस्सों में पारा लीगल वॉलिंटियरों ने नुक्कड़ सभा का आयोजन कर राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस को मनाया। इस दौरान चलंत लोक अदालत की गाड़ी चौपारण प्रखंड पहुंची थी जहां एलएडीसी सदस्य मुरली राणा ने उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मिलने वाली विधिक सेवाओं से अवगत कराया। साथ ही उपस्थित लोगों को कई कानून की जानकारी भी दी गई और उनके बीच पर्चे भी बांटे गए।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में एलएडीसी की सदस्य ओसिता कीर्ति रंजन ने बंधिया के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सुविधाओं के बारे में उन्हें विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही यदि कोई बंदी अपना निजी अधिवक्ता नहीं रख पा रहा हो तो वैसी स्थिति में उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं एलएडीसी के सदस्य विकास सोनी ने गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के मौके पर संपन्न किया। और उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों के बीच कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। और उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस को लेकर केरेडारी में भी एनटीपीसी के परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर एलएडीसी के सदस्य सौरभ अंशु उपस्थित थे। और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को व्यवहार में आने वाले कई महत्वपूर्ण कानून की जानकारी दी साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचने के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि प्रधान जिला जज रंजीत कुमार के निर्देश पर सारे कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के मौके पर स्वयं गौरव खुराना ने भी ऑल इंडिया रेडियो में अपने संबोधन के दौरान लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि समाज के सभी वैसे व्यक्ति को जो निःशुल्क लाभ पाने की अहर्ता रखते हैं, उन्हें त्वरित न्याय मिल सके इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है और निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने लोगों से सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group