विधायक कल्पना सोरेन आज हजारीबाग में

Advertisement

कांग्रेस कार्यालय में हजारीबाग विधानसभा से संबंधित बैठक


हजारीबाग। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में हजारीबाग विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव नें की। इस बैठक में झामुमो की स्टार प्रचारक सह विधायक कल्पना सोरेन का रविवार को हजारीबाग गांधी मैदान में आगमन को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, कटकमसांडी अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजीत सिंह, दारू प्रखंड के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, कटकमदाग प्रखंड के अध्यक्ष गोवर्धन गंझू, जिला उपाध्यक्ष सब प्रवक्ता निसार खान, सदर विधानसभा प्रभारी रघु जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group