मानव क्षमताओं को बढा़ने के लिए समग्र और बहुविषयक शिक्षा को एकीकृत करने की जरूरत’

Advertisement

देश के विभिन्न हिस्सों से जुटे विद्वतजनों के विचारों से निकला निष्कर्ष

अन्नदा कालेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन, प्राचार्य करेंगे समीक्षा

सामाजिक विकास में राष्ट्रीय सेमिनार के योगदान पर होगी चर्चा

‘हजारीबाग। अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन शुक्रवार को हुआ। इस सेमिनार में दूसरे दिन के मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय असम के डॉ निरंजन महापात्र राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष तथा रिसोर्स पर्सन के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय सिक्किम के प्रो डॉ अजय त्रिपाठी , विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग तथा डॉ दिनेश शाहू केंद्रीय विश्वविद्यालय सिक्किम हिंदी विभाग के ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े। राष्ट्रीय सेमिनार 2024 के संदर्भ में वक्ताओं ने कहा कि मानव क्षमताओं को बढा़ने के लिए समग्र और बहुविषयक शिक्षा को एकीकृत करना था। इस संदर्भ में अतिथियों ने अपना महत्वपूर्ण विचार हम सबों के सामने रखा। मुख्य वक्ताओं ने भी बड़े ही विस्तार पूर्वक इस विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। वक्ताओं की प्रस्तुति के बाद श्रोताओं के साथ इस विषय पर प्रश्न उत्तर कार्यक्रम चला। इस सेमिनार में अतिथियों के अलावा महाविद्यालय के सचिव डॉ सजल मुखर्जी, प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी, प्रोफेसर इंचार्ज सुभाष कुमार के अलावा महाविद्यालय के सभी शिक्षक के साथ आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। ऑनलाइन सेशन के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि सेमिनार के दो दिनों के निष्कर्ष पर समीक्षा बैठक की जाएगी और कैसे यह सेमिनार समाज के विकास के लिए उपयोगी हो, उस पर कदम उठाया जाएगा। वहीं सचिव ने कहा कि सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन सपना सच होने जैसा है। समापन सत्र में दो दिनों के विचारों का निचोड़ व रिपोर्ट डॉ पंकज कुमार पंकज ने प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सहयोगात्मक संस्था आईसीएसआरडी के सदस्यों को सम्मानित किया। प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन सेमिनार के आयोजन सचिव डॉ एपी वर्मा ने किया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ सेमिनार की समाप्ति हुई।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group