सदर एसडीओ की पत्नी की मौत के मामले में सांसद ने की मुख्य सचिव से बात

Advertisement

कहा सदर एसडीओ को अपने दायित्व से पद मुक्त किया जाए ताकि फ्री एंड फेयर ट्राइल बिना किसी दबाव के किया जा सके

हजारीबाग। हजारीबाग में बीते दिनों सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की जलने से हुई मृत्यु की चौंकाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य घटना पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आग्रह है कि सदर एसडीओ को अपने दायित्व से पद मुक्त किया जाए ताकि फ्री एंड फेयर ट्राइल बिना किसी दबाव के किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी व जिला प्रशासन से विस्तृत चर्चा हुई है और दोषियों पर कार्यवाही करने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह उनसे किया है। सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि इस घटना से समस्त हजारीबाग शर्मसार है और न्याय जरूर होगा।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group