रांची के सदर सीओ घूस लेते गिरफ्तार

Advertisement

घर पर भी छापेमारी, 11.42 लाख रुपये बरामद

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रांची के सदर सीओ मुंशी राम को घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खाता संख्या-150 खेसरा संख्या -415 बी मौजा सिरम टोली चुटिया थाना नंबर-210 शहर अंचल कुल रकबा 3 कट्ठा 08 छटाक जमीन अपर चुटिया, सरदार गली भट्ठी टोली में है। उस जमीन का सीमांकन कराने के लिए सीओ मुंशी राम के द्वार दो बार फीस ली गई लेकिन सीमांकन नहीं कराया गया। इसी दौरान बीते 27 दिसंबर को मुंशी राम द्वारा अपने मोबाइल से परिवादी के मोबाइल पर फोन कर सिरम टोली चौक बुलाया गया और उस जमीन का सीमांकन कराने के एवज में 37 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। परिवादी रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे जिसके बाद इसकी शिकायत एसीबी से की गई।

एसीबी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सीओ को 37 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसीबी की टीम ने सीओ के घर पर भी छापेमारी की, जहां से 11.42 लाख रुपये बरामद किए गए। डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2024 का यह 11वां ट्रैप केस है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group