दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा

Advertisement

हजारीबाग। सादगी, सरलता एवं साभ्यता के प्रतीक, आर्थिक सुधारों के प्रणेता, उदारीकरण के प्रबल पक्षधर, विलक्षण प्रतिभा के धनी प्रखर विद्वान देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ.मनमोहन सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में श्रद्धांजलि सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया श। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि डाॅ.मनमोहन सिंह एक शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और विनम्र व्यक्तित्त्व के धनी थे। उनका जीवन सादगी सेवा की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनके योगदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा।
इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के सचिव देवेन्द्र सिंह बग्गा, महासचिव कवंलजीत सिंह, जैन समाज के विजय जैन लुहाड़िया, महावीर मंदिर के पुजारी गुड्डु बाबा उर्फ कृष्ण गोपाल मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, अकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, लाल बिहारी सिंह, ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गोविंद राम, जावेद इकबाल, सुनील अग्रवाल, भैया असीम कुमार, सुनील सिंह राठौर, दिलीप कुमार रवि, नरसिंह प्रजापति, अजित सिंह, सदरूल होदा, अनिल भुइयां, सैयद अशरफ अली, मुस्ताक अंसारी, कौशल कुमार सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, मजहर अली, देवधारी प्रसाद मेहता, मनोज मोदी, चन्द्र शेखर आजाद, अजय राणा, अमर सिंह यादव, अर्जुन नायक के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group