सनकी युवक ने फूंकी अपनी बाइक, हजारों की दवाइयां की नष्ट

Advertisement

हजारीबाग। हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत के ग्राम छवनिया में एक लड़के ने नशे की हालत में अपनी ही बाइक को आग के हवाले कर दिया।वहीं उसके मकान पर रह रहे एक डॉक्टर के हजारों रुपए के दवा को पूरी तरह से नहस-तहस कर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद इरफान ग्राम छवनिया निवासी ने अपनी ही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल वाहन संख्या जे.एच 13 ए 1399 को पुवाल डालकर आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं पर तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो चुकी थी।

वहीं मोहम्मद इरफान ने उसके घर में डिस्पेंसरी खोलकर सेवा दे रहे डॉक्टर के हजारों की दवाइयां पूरी तरह से तितर-बितर कर बर्बाद कर दीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर इरफान को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group