केरेडारी में अफीम के साथ पांच गिरफ्तार, एक लाख नगद बरामद

Advertisement

कार, मोटरसाइकल और मोबाइल बरामद, तस्करों में तीन उत्तरप्रदेश के

पहली बार पुलिस के हतथे चढ़ा खरीदार, विक्रेता और बिचौलिया

हजारीबाग। पुलिस ने केरेडारी में मिले इनपुट के आधार पर पहली बार अफीम कारोबार से जुड़े विक्रेता, खरीदार और बिचौलिया सहित पांच लोगों को पकड़ा है। इनके पास से एक लाख नगद, एक कार, मोटरसाइकिल जब्त किया गया। पुलिस ने सात सौ ग्राम अफीम बरामद किया है। एडिशनल पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि केरेडारी का बैजनाथ पूरी टीम में बिचौलिए की भूमिका में है और वह उत्तर प्रदेश में अफीम मामले में जेल जा चुका है। जेल में ही बैजनाथ की दोस्ती उत्तर प्रदेश के शाहजहां से आए तस्कर से हुई थी। बैजनाथ के आह्वाहन पर ही तस्कर हजारीबाग आए थे और अफीम खरीदने के दौरान पकड़े गए। एएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि केरेडारी धाना क्षेत्र के तरहेसा से मनातू जाने वाली सड़क में कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध अफीम लेकर जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में उस सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल-जे एच 13 बी 9829 को रोका गया, तो मोटरसाकिल चालक भागने लगा। भागने के कम में मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया गया और उसकी डिक्की की जांच की गई,ज्ञतो मोटरसाइकिल के डिक्की में एक काले रंग का प्लास्टिक में रखा हुआ 700 ग्राम अफीम एवं 500 रुपए का नोट 200 (दो सौ पीस) कुल-100000 (एक लाख रुपए) नकद पाया गया। मोटरसाइ‌किल चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम बैजनाथ महतो, पिता-तुलसी महतो, बिलारी, हेवई, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग का बताया । गिरफ्तार व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो यह बताया कि जगेश्वर दांगी पिता-पुरन दांगी, सिमरिया इचाक खुर्द, जिला चतरा से अफीम खरीदकर आ थे और उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति जिसका मोबाइल नं0-8009060839 जिसका नाम नहीं जानते है, उनसे शाहजहापुर जेल जाने के कम में मुलाकत हुई थी, उनको चौपारण में उस अफीम को उपलब्ध करा देना था। मोबाइल न0-8009060839 को सत्यापन करने पर 03 व्यक्ति जो चौपारण में अफीम को लेने आ रहे थे उनमें अतीक अली, पिता मजनुन अली, साकीन लालगंज, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, मो. अफनान, पिता नेशार अहमद, थाना काट, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश और सनावर, पिता-अली राज, लालगंज, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group