विष्णुगढ़ में एनआईए कर रही छापेमारी

Advertisement

नक्सल गतिविधियों पर रख रही पैनी नजर, छानबीन

आठ टीमों ने नक्सली समर्थकों के यहां डाले रेड

हजारीबाग। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा में विष्णुगढ़ गोमिया मुख्य मार्ग पर स्थित सीमेंट दुकान एम एम ट्रेडर्स की बिल्डिंग में शनिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम ने नक्सली गतिविधियों को लेकर छापेमारी की। इस मामले में बोकारो जिला के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि एनआईए की आठ टीमों ने नक्सली समर्थकों के यहां छापेमारी की है। शनिवार तड़के सुबह से ही एनआईए की टीम गोमिया थाना क्षेत्र, चतरोचट्टी थाना क्षेत्र एवं विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की है, जिसमें बोकारो पुलिस द्वारा उनकी मदद की गई। उस थाना क्षेत्रों के सुदूरवर्ती इलाकों में नक्सलियों के मददगार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ छापेमारी को अंजाम दिया गया है। इसी क्रम में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा में भी छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष लुगू पहाड़ पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का एक लैपटॉप जब्त किया गया था। इस लैपटॉप से कुछ सुराग मिले थे। माओवादी जोनल कमांडर बिरसेन उर्फ चंचल दा उर्फ रघुनाथ मांझी का दस्ता मूवमेंट कर रहा था, इस दस्ते में 12 से 14 कैडर थे। इस मामले को एनआईए ने टेकओवर करते हुए जोनल कमांडर बिरसेन के साथ चार हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिनमें बिरसेन उर्फ चंचल के अलावा एरिया कमांडर कुंवर मांझी, रामखेलावन गंझू, फूलचंद मांझी और अनुज महतो समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। इसके आधार पर एनआईए ने टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की गई।
इस दौरान उक्त सभी छापेमारी स्थलों से संबंधित सभी घरों के सदस्यों के मोबाइल जब्त किए गए और दस्तावेज जब्त किए गए। हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त नहीं है। जब्त सामान की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर एनआईए पहुंचेगी।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group