जेएम कॉलेज भुरकुंडा के लिए जांच समिति गठित

Advertisement

शिकायतों पर कुलपति ने लिया त्वरित संज्ञान

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अंतर्गत संचालित संबद्ध महाविद्यालय जेएम कॉलेज, भुरकुंडा, रामगढ़ में प्राचार्य पद के लिए निकाले गए विज्ञापन तथा शिक्षाविद सदस्य के मनोनयन के मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच दल का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार इस महाविद्यालय का शासी निकाय का अभी पुनर्गठन होना शेष है। स्थानीय संसद या विधायक इसके अध्यक्ष होते हैं। पूर्व विधायक इसके अध्यक्ष थे और उनका कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। ऐसे में अध्यक्ष विहीन समिति की ओर से इस महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य को ही शिक्षाविद् के रूप में नामित किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसी प्रकार बिना अध्यक्ष वाली समिति की ओर से आनन-फानन मे महाविद्यालय के प्राचार्य पद की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन जारी किए जाने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। विशेष कर प्राचार्य की नियुक्ति में आवेदक को प्राथमिकता दिए जाने से संबंधित शर्तों को लेकर। बताया जा रहा है कि इस प्रकार के शर्तों का उल्लेख किसी भी नियम-परिनियम में नहीं है और किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे शर्त जोड़ दिए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाविद्यालय की समिति को निर्देश दिया गया है की प्राचार्य की नियुक्ति संबंधित सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दें।

विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति के सदस्यों के नाम को अभी गोपनीय रखा गया है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group