हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की हालत देख भड़के विधायक

Advertisement

निरीक्षण के बाद प्रदीप प्रासद ने प्रबंधन को दी सख्त चेतावनी

हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कई तरह की गड़बड़ियां पाईं। उसके बाद उन्होंने हजारीबाग के सिविल सर्जन एसपी सिंह से बात की और कमियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।
दरअसल हाल के दिनों में अस्पताल में नंबर लगाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई थी। लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस शिकायत के बाद प्रदीप प्रसाद ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई ऐसे गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के मरीज इलाज करने के लिए पहुंचते हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं होता है। स्मार्टफोन नहीं होने के कारण नंबर लगाने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या पर उन्होंने सिविल सर्जन से बात की। अस्पताल प्रबंधन में भरोसा दिलाया कि ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पर्ची भी काटी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कई एम्बुलेंस लंबे समय से मरम्मत के अभाव में खड़ी हैं। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि सभी एम्बुलेंस को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि मरीजों को समय पर सुविधा मिल सके।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group