राष्ट्रीय खेल में राजकमल स्कूल धनबाद के शिक्षक पप्पू कुमार होंगे जूडो रेफरी

Advertisement

धनबाद। देश की सबसे प्रतिष्ठित खेल समारोह राष्ट्रीय खेल 2025 के जूडो स्पर्द्धा के लिए रेेफरी के रूप में झारखंड के पप्पू कुमार चयनित किये गये हैं। राष्ट्रीय खेलों मे जूडो का आयोजन नौ से 13 फ़रवरी को उत्तराखंड के देहरादून मे किया जाएगा। झारखंड से पप्पू कुमार एकमात्र निर्णायक हैं जिन्हे राष्ट्रीय खेल मे आमंत्रित किया गया है। ज्ञात रहे राष्ट्रीय खेलों का उद्घघाटन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। इसका समापन 14 फरवरी को होगा। पप्पू कुमार राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के शारीरिक आचार्य व जूडो खेल मे नेशनल डिप्लोमा इन ऑफसेटिंग सहित ब्लैक बेल्ट तीसरी डान हैं। पप्पू कुमार को राष्ट्रीय खेल समारोह मे रेफरी बनाये जाने पर झारखंड खेल जगत सहित विधा भारती में हर्ष व गर्व का अनुभव हो रहा है। विधा भारती के राष्ट्रीय खेल संयोजक मुखतेज सिंह बदेसा, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, विद्या विकास समिति झारखंड के सचिव नकुल शर्मा, राजकमल स.वि.मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार तुल्सयान, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्रवाल, सह सचिव दीपक रूइया, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष के.एन त्रिपाठी, महासचिव परीक्षित तिवारी, झारखंड ओलंपिक संंघ के महासचिव मधुकांत पाठक, धनबाद ओलंपिक संंघ के मतलुब हाशमी, रंजीत केशरी, धनबाद जूडो संघ के विनय रिटोलिया, दिनेश मंडल, मो.तौराब खान, पंचम शर्मा,अरुण कुमार, संजय रवानी, सुदीप चक्रवर्ती,आरती कुमारी, राहुल शर्मा, सोमनाथ चौहान, प्रेम बाउरी ने अपनी बधाई व शुभकामनांए दी हैं। पप्पू कुमार सात फरवरी को देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group