वनस्पति विज्ञान विभाग के अनुराग कुमार आनंद जाएंगे तेलंगाना

Advertisement

नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए विभावि के विद्यार्थी चयनित

पूरे झारखंड से दो विद्यार्थियों का चयन

तीन दिवसीय सम्मेलन का मकसद युवाओं को जैव विविधता के कानूनों के बारे में शिक्षित और सशक्त बनाने के साथ-साथ जैव विविधता की चुनौतियों का समाधान करने और नवाचारी समाधानों को साझा करने के लिए एक सहयोगी मंच प्रदान करना

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वनस्पति विज्ञान विभाग के तृतीय समसत्र के छात्र अनुराग कुमार आनंद का नेशनल यूथ बायोडायवर्सिटी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए चयन किया गया है।उक्त जानकारी देते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि पूरे झारखंड राज्य से दो छात्रों का चयन इस कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उस कॉन्फ्रेंस तेलंगाना राज्य के तत्वावधान में 20 से 22 फरवरी को कान्हा शांति वनम, रंगा रेड्डी जिला, तेलंगाना में प्रस्तावित है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए आने जाने का खर्च तेलंगाना राज्य सरकार वहन करेगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का मकसद युवाओं को जैव विविधता के कानूनों के बारे में शिक्षित और सशक्त बनाने के साथ-साथ जैव विविधता की चुनौतियों का समाधान करने और नवाचारी समाधानों को साझा करने के लिए एक सहयोगी मंच प्रदान करना है।
अनुराग कुमार आनंद के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार, डीएसडब्ल्यू डॉ विकास कुमार एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया एवं चयनित छात्र को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group