शराब के नशे में सिपाही का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल होते ही एसपी ने किया लाइन हाजिर

Advertisement

अलवर/भरतपुर।
राजस्थान के अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में तैनात एक कांस्टेबल का शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह घटना 13 जनवरी को भरतपुर जिले के नगर कस्बे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कांस्टेबल सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में अभद्र व्यवहार और हंगामा करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद इसे गंभीरता से लिया गया। अलवर पुलिस अधीक्षक ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद संबंधित कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन मुख्यालय भेजने का आदेश जारी किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह का आचरण विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाता है और किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group