प्रेम, रेप और जबरन अबॉर्शन… विधवा से हैवानियत, आरोपी पर FIR दर्ज

Advertisement


कौशांबी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। महेवा घाट थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और फिर हैदराबाद ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा। इसी विश्वास में वह उसके साथ हैदराबाद चली गई, जहां आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे में आरोपी को बताया और शादी की बात दोहराई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकाया और एक निजी अस्पताल में जबरन गर्भपात करा दिया।


पीड़िता का कहना है कि गर्भपात के बाद आरोपी ने उससे संपर्क तोड़ लिया और उसे अकेला छोड़ दिया। मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद वह थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group