दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा: CAG की चेतावनी, ज़हरीला पानी पी रहे हैं लोग

Advertisement

भारत के सबसे साफ़ शहर इंदौर के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली के पानी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली के कई इलाकों में सप्लाई हो रहा अंडरग्राउंड पानी पीने लायक नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में लिए गए कुल सैंपल्स में से करीब 55 फीसदी फेल पाए गए हैं। CAG ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में कहा है कि कई जगहों पर पानी में रेडियोएक्टिव तत्व और भारी धातुएं (Heavy Metals) पाई गई हैं, जो इंसानी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। ऐसे पानी के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जल शुद्धिकरण और निगरानी व्यवस्था में भारी लापरवाही बरती जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो राजधानी में जल जनित बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। इस खुलासे के बाद दिल्ली सरकार की जल आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group