शंकराचार्य विवाद पर बोले प्रवीण तोगड़िया, बोले– ‘हिंदू एकजुट रहें, टकराव से समाज दुखी’

Advertisement


भदोही पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच चल रहे विवाद पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के टकराव से हिंदू समाज आहत है और इससे सामाजिक एकता कमजोर होती है।
प्रवीण तोगड़िया ने “बंटेंगे तो कटेंगे” का जिक्र करते हुए कहा कि आज जरूरत है हिंदू समाज को एकजुट रखने की, न कि आपसी मतभेदों को बढ़ाने की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अपील की कि वे आपसी संवाद के जरिए विवाद का समाधान निकालें।
तोगड़िया ने कहा कि संत समाज और सरकार के बीच टकराव से गलत संदेश जाता है और इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने दोनों पक्षों से संयम बरतने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group