डोडा में बड़ा सैन्य हादसा: खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद, 7 घायल

Advertisement


डोडा (जम्मू-कश्मीर)।
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास सेना का एक बुलेट-प्रूफ वाहन सड़क से फिसलकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों ने देश के लिए बलिदान दे दिया, जबकि 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, सेना का यह वाहन ऊंचाई पर स्थित एक पोस्ट की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सेना ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group