विकास राणा के समर्थन में आजसू पार्टी के पदाधिकारयों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Advertisement

आजसू पार्टी अपनी विचारधारा से भटक गई है : आनन्द सिंह
पुराने कार्यकर्ताओं को यूज़ एंड थ्रो करती है आजसू पार्टी : अजय कुमार


हजारीबाग। एक नवम्बर को आजसू पार्टी के केन्द्रीय समिति सदस्य, जिला कमिटी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष / प्रखंड सचिव, नगर अध्यक्ष/सचिव ने आजसू पार्टी के केन्द्रीय समिति सदस्य आनन्द सिंह के नेतृत्व में आजसू पार्टी से सामूहिक त्याग-पत्र दिया।
त्याग-पत्र देनेवालों में आजसू पार्टी के केन्द्रीय समिति सदस्य आनन्द सिंह, केन्द्रीय समिति सदस्य जितेन्द्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार राणा, नगर अध्यक्ष आफताब आलम, नगर सचिव अविनाश कुमार सिन्हा उर्फ़ पिंकू, सदर प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव और कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साव मुख्य रूप से शामिल हैं। इन पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पार्टी के सभी पदों से त्याग-पत्र दे दिया।
केन्द्रीय समिति सदस्य आनन्द सिंह ने कहा कि सभी लोगों ने विकास राणा के समर्थन में आजसू पार्टी से त्याग-पत्र दिया है। आजसू पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है। हम सभी ने 25 वर्षो तक पार्टी को अपना सबकुछ दिया, लेकिन पार्टी की सोच संकुचित है।
जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आजसू पार्टी 25 वर्षों में 10 विधानसभा सीट में ही सिमट कर रह गई। पुराने सभी कार्यकर्ताओं को यूज़ एंड थ्रो कर देती है आजसू पार्टी ! दुखी मन से सभी पदाधिकारी आज त्याग-पत्र दे रहे हैं।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group