गठबंधन सरकार ने झारखंड में बहाई विकास की गंगा : कल्पना सोरेन

Advertisement

झामुमो की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने हजारीबाग के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्ना सिंह के पक्ष में की जनसभा

हजारीबाग । झामुमो की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने हजारीबाग के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्ना सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार के पांच साल में दो साल करोना काल में बीत गए। राज्य सरकार ने मात्र तीन वर्षो में विकास की गंगा बहाई है।

कल्पना ने कहा कि वर्ष 2019 में बनी सरकार अपने कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान मे रखते हुए राज्य में कई उल्लेखनीय कार्य किए तथा कई कल्याणकारी योजनाओं से झारखंड वासियों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत 40 लाख लोगों का पेंशन, 20 लाख लोंगो को हरा राशन कार्ड, 18-20 वर्षो के महिलाओं को मईयां सम्मान योजना, दो लाख तक कॄषि ऋण माफी योजना, दो सौ यूनिट तक फ्री बिजली, बकाया बिजली बिल माफी योजना, गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले योजना, छात्रवृति योजना, झानो फुलो योजना मुख्यमंत्री एक्सीलेंट स्कूल से झारखंड के समस्त लोगो को को लाभ पहुंचाया है।

गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का राॅयल्टी का एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये केन्द्र सरकार के पास बकाया है। ये आम जनता का पैसा है, जिसे झारखंड के विकास में लगाना था लेकिन इसे केन्द्र सरकार नहीं दे रही है। भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और उपेक्षा के कारण झारखंड का पूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। यदि दोबारा झारखंड में गठबंधन की सरकार आति है तो झारखंड में तेजी से विकास होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया। मंच संचालन संयुक्त रूप से जितेन्द्र सिंह व निसार खान तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार और प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group