चुनाव ड्यूटी से गृहरक्षक राइफल गोली के साथ गायब

Advertisement

हजारीबाग। झारखंड विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव ड्यूटी के उपरांत गृहरक्षक राइफल गोली के साथ गायब हो गया है। उन्होंने 14 नवंबर की देर शाम तक पुलिस केंद्र, हजारीबाग में योगदान नहीं दिया है। इस घटनाक्रम से पुलिस केंद्र हजारीबाग में हाय तौबा मची है। बताया जा रहा है कि गृहरक्षक संख्या 8202 बलिराज सिंह, पिता धनी सिंह ग्राम तिलोना खरीयोडीह, जिला गिरिडीह के निवासी हैं जो अभी तक पुलिस केंद्र हजारीबाग में योगदान नहीं दिए हैं। वह गृहरक्षक राइफल गोली के साथ फरार बताया जा रहा है, उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस मामले को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में उस होमगार्ड का तलाशी अभियान, यात्री वाहन की जांच आदि शुरू करेंगे।
इसे अति आवश्यक समझें। आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक हजारीबाग। इधर इस घटनाक्रम के बावत इस बात कि चर्चा जोर-शोर से की जा रही है कि जब उस गृहरक्षक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, तो उसे राइफल, गोली के साथ ड्यूटी पर क्यों भेजा गया। उससे लाठी पार्टी का ड्यूटी लिया जाता। अब फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से खुद को बचा रहे हैं।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group