अनिता कुमारी मौत प्रकरण : हजारीबाग के पूर्व एसडीओ समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार

Advertisement

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिला पीड़ित परिवार

हजारीबाग एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा है : कमलेश

रांची/हजारीबाग। आग से अनिता देवी की मौत के मामले में न्याय मांगने के लिए उनके मायकेवाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार कमलेश से शुक्रवार को रांची में जाकर मिले। अनिता के भाई राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी बहन की आग लगाकर जघन्य हत्या कर दी गई। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। सिर्फ इसलिए कि अशोक कुमार हजारीबाग के एसडीएम थे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर उंगलियां उठाई और अपनी बहन की हत्या में शामिल उसके पति, सास-ससुर और देवर-देवरानी पर कड़ी कार्रवाई, पति को फांसी की सजा देने और इससे पहले कांड की छानबीन सीबीआई को सौंपने व फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की मांग की। इस मामले में हजारीबाग के समाजसेवी अभिषेक कुमार ने भी आवाज बुलंद कर न्याय और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार कमलेश ने कहा कि इस कांड में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार से कही।
अनिता मौत प्रकरण में राजू गुप्ता को लेकर कांग्रेस के हजारीबाग जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव पहुंचे थे। उन्होंने रांची प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर घटना की पूरी जानकारी दी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल में विनोद कुशवाहा, मनोज नारायण भगत, संजय तिवारी सहित कई सदस्य रांची गए।

भूमि अभिलेख उप समाहर्ता (एलआरडीसी) राजकिशोर प्रसाद को हजारीबाग एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है। हजारीबाग के आरोपी एसडीएम अशोक कुमार के स्थानांतरण के बाद यह पद खाली हो गया था, जिसे अब राजकिशोर प्रसाद संभालेंगे। राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि वह अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि जिले के विकास और जनसेवा में कोई कमी न हो और हर नागरिक को समय पर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। यह निर्णय जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और राज्य सरकार की सलाह पर लिया गया है। राजकिशोर प्रसाद ने इस अवसर पर अपनी नियुक्ति के लिए सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group