बंदियों की समस्याओं से हुए वाकिफ, जेल प्रशासन को कई दिशा-निर्देश

Advertisement

पीडीजे और प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रीय कारा में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बंदियों के वार्ड, महिला वार्ड और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से सभी पदाधिकारी हुए अवगत



हजारीबाग। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सोमवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में प्रधान जिला जज रंजीत कुमार, जिला उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, सिविल सर्जन, झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना और सिविल कोर्ट निबंधक दिव्यम चौधरी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं और उनके समक्ष आ रही परेशानियों को जाना और उससे संबंधित जेल प्रशासन को उचित दिशा निर्देश भी प्रदान किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान बंदियों के वार्ड, महिला वार्ड और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से सभी पदाधिकारी अवगत हुए। और कमियों को चिह्नित करते हुए उसे दूर करने का भी निर्देश जेल अधीक्षक को दिया गया है। इसके साथ ही प्रधान जिला जज ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना को इससे संबंधित सारी रिपोर्ट तैयार कर उनके समक्ष प्रस्तुत करने की बात भी कही है।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group