इचाक का पंचायत सचिव 6000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार

Advertisement

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने की कार्रवाई

हजारीबाग। इचाक का पंचायत सचिव रामेंद्र कुमार सिन्हा 6000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने की।

आवेदक ओम प्रकाश मेहता, उम्र 60 वर्ष, पिता-स्व. रामलाल महतो, ग्राम-अलौन्जा कला, पो.व थाना-इचाक, जिला-हजारीबाग की ओर से इस आशय का आवेदन दिया गया था कि उन्हें मनरेगा योजना के अन्तर्गत ग्राम-अलौन्जा कला में अपने जमीन पर टी.सी.बी. निर्माण कार्य के लिए योजना मिली है। इसकी योजना सं.-3416007018/IF/7080903613734 है। इस योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस योजना में लगभग 25,500 /- रुपए का भुगतान हो चुका है। शेष राशि 17,000 /- रुपए के भुगतान के लिए मास्टर रौल पर हस्ताक्षर करने के लिए पंचायत सचिव रामेन्द्र कुमार सिन्हा को दिये तो पंचायत सचिव ने कहा कि पहले जो भुगतान हुआ है उसका एवं अब जो भुगतान होगा उसका मिलाकर 6,000 /- रुपए दो, तब आपका मास्टर रौल को आगे बढायेंगे और आपकी शेष राशि का भुगतान करवायेंगे। ये घूस देना नहीं चाहते थे। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग के पदनाम से आवेदन दिया गया था।

उस आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया तथा सत्यापन प्रतिवेदन में 6,000 /- रुपए रिश्वत मांगने की बात सत्य पाया गया। परिवादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड सं.-02/2025, दिनांक-30.01.2025 पंजीकृत किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में भ्रष्टाचार निरोवक ब्यूरो, हजारीबाग की ट्रैप टीम की ओर से 31जनवरी को प्राथमिकी अभियुक्त रामेन्द्र कुमार सिन्हा, उम्र-53 वर्ष, पिता-ब्रजकिशोर महतो, ग्राम-होहद, पो-सिकनी, रामगढ़, थाना-रजरप्पा, जिला-रामगढ़, सम्प्रति पंचायत सचिव, अलौन्जा खुर्द, हदारी, प्रखंड-इचाक, जिला- हजारीबाग को वादी से 6,000 /- रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group