नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने किया ज्ञानवर्धक स्थलों का अवलोकन

Advertisement

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने किया रांची का शैक्षणिक भ्रमण

हजारीबाग। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग के कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं (मानविकी) के कुल 49 विद्यार्थियों को पीएम श्री योजना के अंतर्गत परिचयात्मक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान (पूर्व नाम : भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान) , नामकुम, रांची ले जाया गया। विद्यार्थियों के आवागमन के लिए बस की सुविधा सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप, हजारीबाग की ओर से उपलब्ध कराई गई थी l सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या अंकिता शर्मा ने बच्चों को अनुशासन में रहकर संस्थान से जानकारी प्राप्त करने की सलाह एवं शुभकामनाएं सहित विद्यालय से रवाना किया।

विद्यार्थियों ने संस्थान पहुंचकर राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान, नामकुम, रांची के पी.पटमझा, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी से संस्थान की स्थापना, कार्य एवं उसके इतिहास के बारे में व्यापक जानकारी प्राप्त कीl उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान की स्थापना एवं लाख उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया से संबंधित फिल्म दिखाया। संस्थान के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी नासिरा जीशान ने विद्यार्थियों को लाख निर्माण के विभिन्न चरणों की व्यापक जानकारी प्रदान की। सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को मधुमक्खी पालन की संपूर्ण प्रक्रिया सहित मधुमक्खियां के प्रकार एवं कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्सुकतापूर्वक कई प्रश्न पूछे एवं संस्थान के वैज्ञानिकों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया।

इस भ्रमण में विद्यार्थियों के अनुरक्षण का कार्य एस.डी.कुजूर, प्रकाश कुमार मेहता, विकास कुमार गुप्ता, महादेव गुरुंग एवं सीता हेंब्रम की ओर से किया गया।
प्रशिक्षण में शामिल बच्चों को विद्यालय द्वारा भोजन उपलब्ध कराया गया। इस प्रशिक्षण एवं यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने अनुरक्षकों की देखरेख में भरपूर मनोरंजन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या अंकिता शर्मा, सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैंप हजारीबाग, भीष्म कांत, विद्यालय के पीएम श्री प्रभारी श जय किशोर प्रसाद, विकास कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार मेहता, एस. डी. कुजूर, महादेव गुरुंग, सीता हेंब्रम, चंद्रमणि रंजन, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group