बोकारो: ₹5 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी की मुठभेड़ में मौत, कोबरा जवान शहीद

Advertisement

बोकारो, झारखंड: बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगुबुरु पहाड़ के जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) के बीरसेन दस्ते के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने ₹5 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कुंवर मांझी समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई और अभी भी क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं।जानकारी के मुताबिक, खुफिया विभाग से मिली सूचना के आधार पर कोबरा-209 बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बिरहोरडेरा के जंगलों में सर्च अभियान चलाया था। अभियान के दौरान करीब छह बजे नक्सलियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मारे गए नक्सलियों में कुंवर मांझी का नाम प्रमुख है, जो अप्रैल में हुई एक मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। घटनास्थल से एक AK-47 राइफल भी बरामद हुई है। मारे गए एक नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, वह बिना वर्दी के था।हालांकि, इस कार्रवाई में कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है।बोकारो के एसपी ने बताया कि इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबलों द्वारा अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में रखा गया है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए विशेष दल तैनात किए गए हैं।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group