चौपारण में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 एकड़ फसल नष्ट

Advertisement

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का व्यापक स्तर पर विनष्टीकरण किया है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया एवं दुरागाढ़ा में वन विभाग और चौपारण पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया गया।
संयुक्त अभियान के दौरान लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।


बरामदगी:
अभियान के दौरान घटनास्थल से
10 सेक्शन पाइप
4 डिलीवरी पाइप
बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।


इस संयुक्त अभियान में एसडीपीओ बरही अजित कुमार बिमल, पु0नि0 चंद्रशेखर, थाना प्रभारी चौपारण सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई बदल महतो, सशस्त्र बल, बनपाल कुलदीप महतो एवं श्रवण कुमार सहित पुलिस व वन विभाग के अधिकारी-कर्मी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group