मौनी अमावस्या पर संगम तट पर हंगामा, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से किया इनकार

Advertisement


प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन स्नान के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संगम में स्नान करने से इनकार कर दिया और अपनी पालकी बीच रास्ते से ही वापस अखाड़े की ओर मोड़ दी। इस घटनाक्रम के बाद माघ मेले में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिष्यों के साथ संगम नोज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान शंकराचार्य के शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिससे स्थिति बिगड़ गई। घटना से आक्रोशित शंकराचार्य ने मौके पर ही स्नान करने से मना कर दिया और पालकी वापस अखाड़े ले जाने का निर्देश दे दिया। उन्होंने ‘आज तक’ से बातचीत में कहा कि उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, अधिकारियों ने मारने तक के इशारे किए, इसलिए ऐसे माहौल में वह स्नान नहीं करेंगे। मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में पहले से ही भारी भीड़ मौजूद है। लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संगम नोज से लेकर कंट्रोल रूम तक पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन संत समाज में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और मामले के तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group