ईस्ट जोन इंटर विवि वालीबॉल टूर्नामेंट : ओडिशा में विभावि का दमदार आगाज

Advertisement

उद्घाटन मैच में अटल बिहारी वाजपेयी विधि को लगातार तीन सेटों में किया पराजित

उत्कल विवि ओडिशा के साथ आज होगी विभावि की भिड़ंत
खिताब के प्रति जगाई उम्मीद, हजारीबाग में जश्न

हजारीबाग। ईस्ट जोन इंटर विश्वविद्यालय वालीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने ओडिशा गई विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग (झारखंड) की टीम ने दमदार आगाज किया है। उद्घाटन मैच में विभावि की टीम ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय विलासपुर छत्तीसगढ़ की टीम को लगातार तीन सेटों में पराजित कर खिताब के प्रति उम्मीद बढ़ा दी है। कप्तान सागर सावन ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनका मनोबल बढ़ाया है।

यह टूर्नामेंट महाराजा श्रीराम चंद्रभोजदेव विश्वविद्यालय ओडिशा में 19 से 24 नवंबर तक चलेगा। विभावि का अगला मैच उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा के साथ होगा। विभावि टीम को कोच सिंटू कुमार, टीम मैनेजर एस.एस.मैती और उप टीम मैनेजर जगेश्वर रजक ने भी बधाई दी है। विभावि की पहली जीत पर हजारीबाग में भी जश्न है। लोगों ने विभावि की टीम को आगे विजयी अभियान जारी रखने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group