प्रभु येशु के जन्मोत्सव पर कैथोलिक आश्रम गुलजार

Advertisement

विश्वासियों में छाया उल्लास, सजाई गई चरनी

मिस्सा पूजा व विशेष प्रार्थना के साथ बिखरेगा बाइबल का संदेश

बिशप आनंद जोजो होंगे मुख्य अधिष्ठाता, रात 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

येशुगान के साथ होगा हैप्पी क्रिसमस का कोलाहल

हजारीबाग। अगले 24 घंटे के बाद बड़ा दिन शुरू हो जाएगा। यह बड़ा दिन प्रभु येशु के पृथ्वी के आगमन की खुशियों से भरा है। ईश्वर के दूत प्रभु येशु के जन्मोत्सव की तैयारी में पूरा कैथोलिक समुदाय जुटा हुआ है। हजारीबाग कैथोलिक समाज के मीडिया प्रभारी आलोक टोप्पो ने बताया कि 24 दिसंबर की रात कैथोलिक आश्रम ईसा मसीह के जन्मोत्सव पर गुलजार रहेगा।

समस्त विश्व में उजाला होगा। मन का अंधकार और अहंकार खत्म होगा। रात 11 बजे से मिस्सा पूजा शुरू हो जाएगी। मुख्य अधिष्ठाता बिशप आनंद जोजो के अलावा पल्ली पुरोहित फादर अंथोनी व विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पुरोहित विधि-विधान से मिस्सा पूजा में हिस्सा लेंगे। चहुंओर बाइबल के संदेश से माहौल पवित्र होगा। मध्यरात्रि 12 बजे चरनी में बालक येशु का जन्म होगा। कैथोलिक युवा संघ येशुगान करेंगे। रात्रि दो बजे तक कार्यक्रम चलेगा। लोग बालक येशु का व्यक्तिगत दर्शन करेंगे। बिशप समेत सभी लोग स्नेह और प्यार से उन्हें चूमेंगे। नाच-गान के साथ हैप्पी क्रिसमस का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंगलवार को सुबह 7.30 बजे फिर विशेष प्रार्थना में हजारों ईसाई धर्मावलंबी भाग लेंगे। 25 दिसंबर के कार्यक्रम में मुख्य अधिष्ठाता फादर हांसदा एस.जे. होंगे। होलीक्रॉस की धर्म बहनें येशुगान करेंगी।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group