चरनी में जो लेटा है, ईश्वर का वह बेटा है…

Advertisement

चहुंओर हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस की गूंज

मानवता के संकल्प के साथ मना ईसा मसीह का जन्मोत्सव

गिरिजाघरों में मिस्सा पूजा के साथ विशेष प्रार्थना और येशुगान

हजारीबाग। चरनी में जो लेटा है, ईश्वर का वह बेटा है…। मंगलवार की मध्यरात्रि मंगलयान के साथ हजारीबाग के विभिन्न गिरजाघरों में प्रभु येशु का जन्मोत्सव उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाया गया। कैथोलिक आश्रम, नया बस स्टैंड और सिंघानी चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। यहां गिरजाघर कैथोलिक आश्रम में मुख्य अधिष्ठाता बिशप आनंद जोजो ने बालक येशु को चूमा। फिर बारी-बारी से ख्रीस्तीय विश्वासियों ने चरनी में लेटे ईश्वर के दूत बालक येशु का दर्शन किया।

इससे पहले धर्मगुरुओं ने बिशप के नेतृत्व में मिस्सा पूजा कर प्रभु का प्रसाद बांटा। फिर येशु के जन्मोत्सव पर बिशप ने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जन्म, हम मानव जाति के लिए खुशी के साथ साथ प्रेम और मुक्ति का सन्देश ले कर आता हैl उनके आगमन से मानव जाति बैर भाव और हिंसा का मार्ग छोड़ कर प्रेम और भाईचारा के मार्ग पर चल सके जिससे कि पूरी दुनिया मे मानव जाति के बीच शान्ति हो l

सबों को क्रिसमस का मुबारक एवं नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं। इसके साथ ही सभी लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस की बधाइयां दीं। बुधवार की सुबह फादर हांसदा की अगुवाई में प्रभुकी विशेष प्रार्थना हुई। दोनों कार्यक्रमों में हजारों ईसाई धर्मावलंबियों का जुटान हुआ।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group