शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन

Advertisement

डीएमएफटी मद से कुछ माह पूर्व उपायुक्त की पहल से हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं पारा मेडिकल स्टॉफ की हुई थी नियुक्त

हजारीबाग। शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आर्थो विभाग में इलाजरत मरीज पप्पू भुइयां 35 वर्ष का एक्सीडेंट 29 जनवरी को हुआ था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन एक जटिल ऑपरेशन है जिसकी सुविधा सीमित संस्थानो में ही उपलब्ध है। शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने वाले टीम का नेतृत्व अस्थि रोग विभाग के डॉक्टर शशि कांत सिंह और डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह का जटिल ऑपरेशन हजारीबाग में पूर्व में नहीं हो पाता था, लेकिन ये सुविधा अब यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध है और ऑपरेशन करने वाले टीम में डॉ शशि, डॉ संजीव , राजू, कुंदन, विनोद, सिस्टर संजना, रौशनी एवं एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सुप्रभात, प्रिया, रामाशीष शामिल थे।

कुछ माह पूर्व उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार DMFT मद से हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं पारा मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की गई थी, जिसका परिणाम है कि इस प्रकार के जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को हजारीबाग में कर पाना संभव हो पाया है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group